ट्रूडो के दौरे के समय अहम सेवाएं निभाने वाले आधिकारियों और कर्मचारियों का डा: रूप सिंह द्वारा सम्मान 

अमृतसर, 22 फरवरी - (जस) - सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बीते दिन दर्शन करने पहुंचे  कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, परिवार और साथी मंत्रियों के स्वागत के लिए शिरोमणि  कमेटी द्वारा कई हफ़्तों से की जा रही तैयारियों और आने वाले प्रमुख शख्सियतों के सम्मान के लिए दिन रात अहम सेवाओं निभाने वाले श्री हरिमंदिर साहिब के सूचना केंद्र के आधिकारियों का शिरोमणि कमेटी द्वारा मुख्य सचिव डा: रूप सिंह द्वारा विशेष तौर पर सम्मान किया गया। सूचना अधिकारी स: जसविन्दर सिंह जस्सी, सहायक सूचना आधिकारियों स: अमृतपाल सिंह, स: सरबजीत सिंह और अतिरिक्त मैनेजर स: सुखबीर सिंह, स: सरताज सिंह और दफ़्तर के अन्य सहायक स्टाफ को सिरोपें भेंट करते डा: रूप सिंह ने कहा कि चाहे प्रधान लोंगोवाल और मैनेजर श्री हरिमंदिर साहिब स. सुलक्खण सिंह भंगाली, शिरोमणि कमेटी के समूचे सदस्यों, अधिकारियों और स्टाफ की तरफ से दिन-रात एक किया गया था, परन्तु सूचना केंद्र के इंचार्ज स. जस्सी और समूह स्टाफ की तरफ से, जिस तरह स्वागत और सम्मान की तैयारियों के लिए सहयोग दिया, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि समूह कर्मचारियों और मुलाजिमों की ओर से आईं शख़्सियतों और संगत के लिए बढ़िया सेवाओं निभाए जाने से शिरोमणि कमेटी का विश्व भर में और सम्मान  बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बढ़िया सेवाओं निभाने वाले आधिकारियों और कर्मचारियों को शिरोमणि कमेटी की तरफ से समय-समय सम्मानित कर उत्साहित किया जाता है। इस मौके पर स: सुलक्खण सिंह भंगाली मैनेजर श्री हरिमंदिर साहिब भी उपस्थित थे।