लुधियाना नगर निगम चुनाव के परिणाम : कई दिग्गज हारे

लुधियाना, 27 फरवरी - (पुनीत बावा) - लुधियाना नगर निगम के 95 वार्डों के लिए मतगणना का काम मुकम्मल हो चुका है, चुनाव में अकाली दल लुधियाना शहरी के प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों की पत्नी निन्दरजीत कौर ढिल्लों और भतीजा सुखदेव सिंह सुखा, स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबी सुरिन्दर कौर दयाल की सुपुत्री बीबा नवद्याल सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह सोखी चुना हार गए हैं।