श्रीदेवी का आज होगा अंतिम संस्कार 

नई दिल्ली, 28 फरवरी - बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार श्रीदेवी का आज अंतिम संस्कार दोपहर मुंबई में 3 बजे के करीब विलय पार्ले के सेवा समाज श्मशान भूमि में किया जायेगा। बीती रात श्रीदेवी की मृतक देह 10.30 बजे मुंबई स्थित उनके घर पहुंची। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इस मौके सलमान ख़ान और शाहरुख ख़ान भी मौजूद थे।