सुरक्षाबलों द्वारा हेरोइन व अफ़ीम सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

फाजिल्का, 28 फरवरी - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का सेक्टर में सीमा सुरक्षाबल की 169 बटालियन के जवानो ने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा की चौंकी बचितर के नजदीक 6 बोतल हेरोइन व एक बोतल अफ़ीम बरामद करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकडे गए व्यक्ति की पहचान कुंदन सिंह वासी गुदरभैणी के रूप में हुई है। पकड़ी गई हेरोइन का वजन क़रीब 2.750 ग्राम व अफ़ीम 250 ग्राम है। पकडे गए नशे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में करोड़ों रुपए बनती है। सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियो ने इसकी जांच के लिए इस मामले को पुलिस के पास भेज दिया है।