भारतीय गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए - पाक मीडिया

नई दिल्ली, 01 मार्च - पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इंटर सर्विसिज पब्लिक रिलेशन (आई.एस.पी.आर.) की तरफ से कहा गया है कि भारतीय सुरक्षाबलों की गोलीबारी में नियंत्रण  रेखा पर दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना के मीडिया मामलों से संबंधित  विंग ने कहा है कि यह मौतें भीमबर सेक्टर में हुई हैं। भीमबर सेक्टर पाकिस्तानी अधिकृत जम्मू -कश्मीर के भीमबर ज़िले में स्थित है।