श्रीदेवी की अस्थियां आज रामेश्वरम में की जाएंगी विसर्जित  

चेन्नई, 03 मार्च - बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में आज विसर्जित की जाएंगी। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि कल अभिनेत्री के पति बोनी कपूर एक कलश में अस्थियां लेकर यहां आये। अस्थियों को आज रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित किया जायेगा। बता दें कि श्रीदेवी (54) का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था।