केरल के मुख्यमंत्री चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, 03 मार्च -  केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि विजयन को आधी रात के आसपास अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी तक उनकी सही बीमारी का पता नहीं चल सका है। उनके स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है।