7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज  

जंडियाला गुरु,05 मार्च - (अमृतपाल सिंह) - पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रमनदीप कौर उम्र करीब 7 वर्ष (काल्पनिक नाम ) की माता जो जंडियाला गुरु के नजदीकी गांव निज्जरपुरा की रहने वाली है, ने बताया कि वह और उसका पति मेहनत मजदूरी करते हैं। कल शाम करीब 6 बजे वह और उसका पति बच्चों सहित घर मे थे। उसकी सात वर्षीय बेटी रमनदीप कौर बाहर गली में चली गई और काफी देर तक घर नही आई। जब उसने अपने पड़ोसी सरबजीत सिंह के घर जाकर देखा, तो उसके कमरे में चीखने चिल्लाने की आवाज़ें आ रही थी। जब लड़की की मां ने अंदर जाकर देखा तो मनजिंदर सिंह पुत्र सरबजीत सिंह उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह लड़की की मां को देखकर वहां से भाग गया। इस मामले की जांच कर रही एस.आई. सिमरजीत कौर ने बताया कि पुलिस थाना जंडियाला गुरु में आरोपी के खिलाफ धारा 376 ,4/6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।