ऑस्कर में शशि कपूर, श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि 

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (एजेंसी) : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों शशि कपूर और श्रीदेवी को 90वें एकेडमी पुरस्कार समारोह के दौरान श्रद्धांजलि दी गई। संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मंच पर टॉम पैटी का ‘रूम एट द टॉप’ गाना गाया। गार्नर ने कहा, ‘‘दुख के बिना कोई खुशी नहीं है।’’ उन्होंने फिर दुनिया को अलविदा कह चुके कलाकारों को याद करना शुरू किया। पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद 1961 की फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। बड़ी एवं आकर्षक आंखों, बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन नृत्य कौशल के लिए पहचानी जाने वाली श्रीदेवी का 24 फरवरी को निधन हो गया था। इसके अलावा जॉन हर्ड, टोनी एन वॉकर, जेन फॉरे, रॉबर्ट ओसबोर्न, मार्टिन लैंडौ, ग्लेन हेडली, रोजर मूरे, जॉर्ज ए. रोमेरो और जेरी लुइस को भी जैसे सितारों को भी ‘इन मेमोरियम’ सेक्शन में जगह दी गई।