बिप्लव देब होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री
अगरतला, 6 मार्च - त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा करते हुए कहा कि त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष बिप्लव देब मुख्यमंत्री, जबकि जिष्णु देव वर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे। बिप्लव को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। बिप्लव बनमालीपुर सीट से विधायक हैं। नए मुख्यमंत्री के रूप में नाम तय होने के बाद बिप्लव ने कहा कि सुशासन देना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी।