अमरीका गोलीबारी भारतीयर् दोष स्वीकार कर सकता है भारतीय इंजीनियर की हत्या का आरोपी : रिपोर्ट


वाशिंगटन, 6 मार्च (भाषा) :  अमेरिका में नस्ली घृणा अपराध के चलते भारत केएक आईटी पेशेवर की हत्या और दो अन्य को घायल करने का आरोपी बनाए गए एक पूर्व  अमेरिकी नौसैनिक खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट में आज यह जानकारी सामने आई है। एडम पुरिंटन (52) पर पिछले वर्ष फरवरी में ओलाथे शहर के ऑस्टिन्स बार एंड ग्रिल में श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या का आरोप है। पुरिंटन पर दो अन्य लोगों पर गोली चलाने का भी आरोप है। इनमें कुचिभोटला के सहकर्मी आलोक मदासनी और बार से भागते टाइम पुरिंटन का पीछा करने वाले आयन ग्रिलोट के नाम शामिल हैं।  गार्मीन एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी है।
रिपोर्ट के मुताबिक जॉनसन काउंटी जिला अदालत ऑनलाइन की एक प्रविष्टि में पुरिंटोन के लिए एक याचिका आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। प्रारंभिक सुनवाई में पुरिंटोन ने खुद को निर्दोष बताया था। दोष साबित होने की स्थिति में पुरिंटोन कोअधिकतम  सजा-ए-मौत या उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है।