बिल गेट्स को पछाड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अमेजन के संंस्थापक 

नई दिल्ली, 07 मार्च - फोर्ब्स की सालाना अरबपतियों की सूची में इस साल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेर का रुतबा छीन लिया है। फोर्ब्स लिस्ट में 112 अरब डॉलर (करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये) मूल्य की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। इसके साथ ही जेफ 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले पहले अरबपति भी बन गए हैं। हीं, भारत के सबसे बड़े धनकुबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपये) संपत्ति के साथ सूची में एक पायदान चढ़कर 19वें स्थान पर रहे हैं।