आज भी महिला पुलिस कर्मियों को विभागों में करना पड़ रहा है संघर्ष - आईजी

लुधियाना, 8 मार्च - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - पंजाब पुलिस के आईजी मैडम गुरप्रीत दियो ने कहा है कि आज भी पुलिस विभागों में महिला कर्मियों को संघर्ष करना पड़ रहा है और वह शारीरिक शोषण का शिकार हो रही हैं। मैडम दियो आज यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके महिला पुलिस कर्मियों और आधिकारियों की रखी राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस को संबोधन कर रहे थे। इस कान्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए राज्य भर से पुलिस कर्मचारी आए हुए थे।