राज्यसभा के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने भरे नामांकन 

शिमला, 8 मार्च - (पंकज शर्मा) - राज्यसभा की एक सीट के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नामांकन भरे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा स्पीकर राजीव बिंदल, राज्य पार्टी प्रधान सतपाल सिंह सत्ती और अन्य नेता मौजूद थे।