बिप्लब देव आज लेंगे सीएम पद की शपथ 

त्रिपुरा, 09 मार्च - त्रिपुरा में 25 साल के लेफ्ट राज को खत्म कर सत्ता पर काबिज होने वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार आज शपथ लेगी। जीत के हीरो रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उनके साथ जिष्णु देव वर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है।