सलारिया ने सिद्ध तथा मनप्रीत सिंह बादल पर किया मानहानि का केस

पठानकोट, 9 मार्च (चौहान) : गुरदासपुर के लोकसभा उपचुनाव दौरान कांग्रेस के मंत्रियों मनप्रीत सिंह बादल तथा नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याक्षी स्वर्ण सलारिया पर मुंबई में एक महिला के साथ अवैध सम्बन्धों के आरोप लगाए गए थे। कांग्रेस द्वारा की जा रही ब्यानबाज़ी का सलारिया को चुनावों में काफी नुक्सान भी उठाना पड़ा था। अपने आप को बेकसूर बताते हुए सलारिया द्वारा कांग्रेसी नेताओं को माफ़ी मांगने का समय दिया गया था। अब इसकी अवधि खत्म होते ही सलारिया ने दोनों नेताओं के खिलाफ धारा 500 तथा 501 के तहत केस दर्ज़ करवा उन्हें आरोप साबित करने के लिए कहा है। जिसकी अगली तारीख 20 अप्रैल है जिसमें स्वर्ण सलारिया द्वारा सबूत पेश किये जाने हैं। आपको बता दें कि लोकसभा उप चुनाव के दौरान एक महिला द्वारा भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया पर लिव इन रिलेशन में रहते हुए शारीरिक शोषण करने के इलज़ाम लगाए थे। उक्त महिला द्वारा मीडिया को सलारिया के साथ उसकी खींची गयी कुछ अतरंग तस्वीरें भी जारी की थीं। भाजपा नेता ने दोनों मंत्रियों को 100-100 करोड़ के मानहानि केस का नोटिस भी भेज दिया है। फ़िलहाल दोनों मंत्रियों पर क्रिमिनल डेफरामेशन केस दज़र् करवाया गया है। सलारिया का कहना है कि दोनों नेताओं को अपने बयानों का भुगतान देना पड़ेगा।