मुंबई में आज किसानों का प्रदर्शन, विधानसभा का करेंगे घेराव 

मुंबई,12 मार्च - अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से निकला आक्रोशित किसानों का जत्था अब मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान पहुंच गया है। पूर्ण कर्जमाफी जैसी मांगों को लेकर ये किसान करीब 200 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद मुंबई पहुंचे हैं। अभी तक सरकार ने किसानों की मांग पर गौर नहीं किया है। मांगों पर विचार के लिए एक कमेटी बनाई है। जिसके बाद नाराज किसान आज विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आज बच्चों की बोर्ड परीक्षा है, जिसके लिए किसान रुके हुए हैं। जैसे ही परीक्षा खत्म होगी, किसान विधानसभा का घेराव करने निकल जाएंगे।