दसवीं की परीक्षा दे रहे 7 नकली छात्र गिरफ्तार

तरनतारन, 12 मार्च - (विकास मरवाहा) - तरनतारन के संत सिंह सुक्खा सिंह स्कूल में असली छात्रों की जगह दसवीं की परीक्षा दे रहे 7 नकली छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे 6 लड़के और एक लड़की थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।