कृषि बिजली पर मीटर नहीं लगने देंगे : सुखबीर 

लहरागागा, 12 मार्च  (प्रवीन खोखर/सतनाम सिंह) : शिरोमणि अकाली दल द्वारा कैप्टन सरकार खिलाफ पोल खोल रैली नई अनाज मंडी में हलका लहरागागा के विधायक परमिन्द्र सिंह ढींडसा की अगुवाई में की गई जिसमें मुख्य मेहमान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव तथा राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल सहित अन्य सीनियर लीडरशिप विशेष तौर पर पहुंची। इस पोल खोल रैली को संबोधन करते सुखबीर सिंह बादल ने ऐलान किया कि शिरोमणि अकाली दल 20 मार्च को शुरू होने वाले विधान सभा सैशन का घेराव करेगा ताकि झूठ बोल कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को सबक सिखाया जा सके। उन्होंने मंच से अ़खबार लहरा कर कहा कि कैप्टन का पंजाब में 1,60, 000 नौकरियां देने का दावा सबसे बड़ा झूठ है। इस अनुसार हर गांव में 14 नौकरियां आनी चाहिए। उन्होंने मौके पर अपने साथ खड़े पूर्व वित्त मंत्री परमिन्द्र सिंह ढींडसा से पूछा कि इस क्षेत्र में किसी गांव में कोई नौकरी आई है। उन्होंने कहा कि अब तक कितने तस्करों को पकड़कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बहिबल बेअदबी कांड की जांच अकाली दल सरकार द्वारा निष्पक्ष केन्द्रीय जांच एजैंसी सी.बी.आई को सौंप दी गई थी ताकि सच्च पंजाब की जनता सामने आ सके। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि किसानों ने किसी भी किसान के खेत में बिजली मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद पंजाब में बदलाखोरी की नीति के तहत गांवों के पंचों तथा सरपंचों को धक्के से कांगे्रस में शामिल करने के लिए परेशान किया जा रहा है। स. ढींडसा ने लहरागागा हलका के कुछ सरपंचों के नाम लेकर कहा कि कांग्रेस लोगों द्वारा चुने हुए नेताओं से भी धक्केशाही कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि शिरोमणि अकाली दल कांग्रेस की धक्केशाही का मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर पंजाब में हर वर्ग दुखी है।  उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना खाली कहकर सिर्फ पाखंड किया जा रहा है। हलका विधायक परमिन्द्र सिंह ढींडसा ने इस रैली में लोगों द्वारा उत्साह से पहुंचने के लिए धन्यावाद करते कहा कि मैं हलके के लोगों का आभारी रहूंगा। स. ढींडसा ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल पंजाब का खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीट रहा है जबकि हकीकत यह है कि जी.एस.टी. लागू होने से अब तक पंजाब सरकार को 6 हजार करोड़ का फायदा हुआ है। मनप्रीत सिंह बादल इस मुद्दे पर जब भी चाहें खुली बहस कर सकते हैं।  इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग, गगनजीत सिंह बरनाला, जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह झूंदा, सतपाल सिंगला, तेजा सिंह कमालपुर, गुरबचन सिंह बची, जत्थेदार रामपाल सिंह बहनीवाल, एडवोकेट गगनदीप सिंह खंडेबाद, बाबरजीत सिंह गरेवाल, पवित्र सिंह गंढुआं, गुलजार मूणक, आशू जिंदल आदि उपस्थित थे