गुरमीत राम रहीम के दो सुरक्षाकर्मियों को मिली ज़मानत



चंडीगढ़, 13 मार्च (रणजीत सिंह): ज़िला अदालत ने गुरमीत राम रहीम सिंह के दो सुरक्षा कर्मियों की मंगलवार को ज़मानत मंजूर कर ली है। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी की ज़मानत याचिका का विरोध किया था। लेकिन कोर्ट में सुनवाई दौरान बचाव पक्ष वकील ने यह तर्क दिया कि उन्होंने चंडीगढ़ या पंचकूला में हुई हिंसा में उनका कोई हाथ नहीं था। बल्कि इस मामले में पुलिस ने उनको गलत तरीके से फंसाया है। इसलिए उन्हें ज़मानत दी जानी चाहिए, कोर्ट ने पुलिस पक्ष और बचाव पक्ष वकील की दलीलों को सुनने के बाद महिंदर सिंह और धरमेंद्र सिंह को 50 हज़ार रुपए के बेल बॉन्ड पर ज़मानत दे दी है। जानकारी अनुसार  25 अगस्त 2017 को चंडीगढ़ पुलिस ने इन सुरक्षा कर्मियों को पंचकूला सीबीआई कोर्ट में गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनाने के बाद मनीमाजरा क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।