लोकसभा में 282 से 272 सीटों पर पहुंची बीजेपी 

नई दिल्ली,15 मार्च - बुधवार को लोकसभा उपचुनावों परिणाम आने के बाद सदन में भाजपा के सीटों की संख्या 2014 के 282 से घटकर 272 पर पहुंच गई। लोकसभा में मौजूदा समय में 536 सदस्य हैं जबकि सात सीटें रिक्त हैं। इस हिसाब से सदन में भाजपा अब भी अकेले बहुमत में है। हालांकि सहयोगियों के साथ उसके पास भारी बहुमत है। 2014 के आम चुनाव के बाद लोकसभा की 20 सीटों के लिए उपचुनाव हुए हैं। इनमें भाजपा को केवल तीन सीटें मिली हैं।  उपचुनावों में भाजपा की हार 2019 के आम चुनाव के लिए खतरे की घंटी है।