कांग्रेस ने प्रदेश में जंगल राज का अन्त कर अमन कायम किया : बाजवा

पट्टी, 15 मार्च (प्रभात मोंगा) : कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पंजाब से जंगल राज्य का खात्मा कर अमन कायम किया गया है और विकास के कार्य किए जा रहे है। यह शब्द ग्रामीण विकास एवंम पंचायत मंत्री तृपत राजिंदर सिंह बाजवा ने क्षेत्र पट्टी के ऐतिहासिक गांव सभरा में राज्य में कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर करवाए गए फतेह दिवस कार्यक्रम मौके एकत्रिता को संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर क्षेत्र विधायक पट्टी हरमिंदर सिंह गिल, क्षेत्र विधायक खेमकरण सुखपाल सिंह भुल्लर और क्षेत्र विधायक तरनतारन डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बाजवा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने से पहले पंजाब में जंगल राज्य था और माफिया एवं गैंगस्टर सक्रिय थे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाएं भी सामने आई थी, जिनसे पंजाबियों के मनों को बड़ी ठेस पहुंची थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता  में अब पंजाब विकास की राह पर चल रहा है। राज्य में माफिया और गैंगस्टरों पर भी नकेल कसी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के समूह विकास लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब की अध्यक्षता में राज्य की किसानी को दोबारा खुशहाल करने लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ताकि पंजाब का किसान दोबारा खुशहाल हो सके। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा क्षेत्र पट्टी के 313 बेघर परिवारों को 5-5 मरले के प्लाट देने के मालिकी संबंधी दस्तावेज दिए गए। इससे पहले बाजवा द्वारा गांव सभरा में 11 लाख रुपए की लागत से 2 एकड़ क्षेत्रफल में बनाई जाने वाली पार्क का नींव पत्थर भी रखा गया और पौधे लगाए गए। इस मौके उनके द्वारा ऐतिहासिक गांव सभरा के विकास लिए 20 लाख रुपए की रशि देने का भी ऐलान किया गया। इस मौके क्षेत्र विधायक पट्टी  हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से चुनावों से पहले किए गए वादे अनुसार आज क्षेत्र पट्टी के बेघर परिवारों को 5-5 मरले के प्लाट प्रदान करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज गांव सभरा के 145 परिवारों, गांव ददेहर साहिब के 114 और गांव किरतोवाल के 54 परिवारों को 5-5 मरले के प्लाट देने की सन्नदा दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भी कस्बा हरिके पत्तन के 95 परिवारों को भी 5-5 मरले के प्लाट प्रदान करवाए जा चुके है। इस मौके विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर खेमकरन, ज़िलाधीश तरनतारन प्रदीप कुमार सभ्रवाल, एस.एस.पी. तरनतारन दर्शन सिंह मान, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) प्रो. राकेश कुमार,  सुखविन्द्र सिंह मैंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,  सरदूल सिंह सभरा, भोला सिंह सभरा, सतनाम सिंह सभरा, गुरप्रीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।