कुछ देर में आयेगा भाई जगतार सिंह तारा की सजा पर फैसला 

चंडीगढ़, 17 मार्च - (गुरसेवक सिंह सोहल) - मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में भाई जगतार सिंह तारा की सज़ा पर फ़ैसला चण्डीगढ़ ज़िला अदालत की तरफ से अब कुछ देर में सुना दिया जायेगा। चण्डीगढ़ अदालत के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। थोड़ी ही देर बाद जज की तरफ से फ़ैसला सुनाया जायेगा।