भाजपा नफ़रत और क्रोध फैला रही है - राहुल गांधी

नई दिल्ली, 17 मार्च - कांग्रेस के 84वें महा सम्मेलन के उद्घाटनी संबोधन में कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस की प्रशंसा की। उन्होंने दोष लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में गुस्सा और नफ़रत फैला रही है, जबकि कांग्रेस अकेली पार्टी है, जो प्यार, सदभावना का माहौल बनाकर देश को आगे लेकर जायेगी।