सोनीपत : राई इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, 6 मजदूर जले

सोनीपत, 18 मार्च - दिल्ली से सटे सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री नंबर 312 में यह आग लगी है। हादसे में छह मजदूरों के जलने की खबर है।

आग से घायल हुए छह मजदूरों को रोहतक में पीजीआई अस्पताल ले जाया गया है। फैक्ट्री में अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।