यमुना एक्सप्रेसवे पर हाइवे से नीचे गिरी बस, दो की मौत, 23 घायल  

नई दिल्ली,18 मार्च - दिल्ली के यमुना एक्सप्रेसवे पर हाइवे से एक रोडवेज की बस के नीचे गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस यमुना एक्‍सप्रेस वे पर बने फेंसिंग तोड़कर कर हाईवे से नीचे गिरी। इससे बस में सवार दो लोगों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल 23 लोगों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बचाव का काम जारी है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।