कांग्रेस अधिवेशन : राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे संबोधित 

नई दिल्ली,18 मार्च - कांग्रेस पार्टी के 84वें महाधिवेशन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। दिल्ली में आयोजित महाधिवेशन को आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संबोधित करेंगे। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का समापन भाषण होगा। इस दौरान अलग-अलग पार्टी नेताओं की तरफ से कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। मनमोहन सिंह सुबह 11.30 बजे भाषण देंगे। इसके बाद शाम 4 बजे राहुल गांधी का समापन भाषण होगा।