साइंस सिटी में लगी आग 

कपूरथला,18 मार्च - (अमरजीत सिंह सडाना) - कपूरथला में स्थित साइंस सिटी के कन्वेंशन हाल के अंदर अचानक आग लग गई। साइंस सिटी के आधिकारियों के अनुसार अंदर लगे उपकरणों की मदद से जल्द आग पर काबू पा लिया गया है और किसी तरह के जानी नुक्सान की ख़बर नहीं है।