भाजपा की रैली में पहुंचे सुखबीर बादल और मजीठिया 

जालंधर,18 मार्च - (शिव) - भाजपा की 'बजाओ ढोल खोलो पोल' रैली शुरू हो गई है। यह रैली जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में हो रही है। इस रैली में शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी पहुंचे हैं। वहीं पंजाब भाजपा प्रधान और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, मनोरंजन कालिया समेत भाजपा के कई सीनियर नेता भी मौजूद हैं।