झूठ बोल कर बनी कैप्टन सरकार की एक वर्ष में पोल खुली : सांपला

जालन्धर, 18 मार्च : पंजाब भाजपा द्वारा ‘बजाओ ढोल, खोलो पोल’ रैली में केन्द्रीय राज्यमंत्री व पंजाब भाजपा प्रधान श्री विजय सांपला ने कैप्टन सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने एक वर्ष पहले झूठ बोल कर सरकार बनाने के बाद लोगों की भलाई योजनाओं सहित सभी विकास काम बंद करवा दिए हैं जिस कारण राज्य भर में सरकार के खिलाफ आज से ढोल बजा कर पोल खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। रैली में विशेष तौर पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कैप्टन सरकार की कारगुजारी पर ज़ोरदार प्रहार करने के साथ अकाली-भाजपा गठबंधन को अटूट बताया और साथ ही वित्त मंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री पर निशाना साधा और पंजाब को बदनाम करने के लिए ‘आप’ को भी कोसा। स्थानीय गुरु गोबिन्द सिंह ऐवेन्यू में सांपला, सुखबीर सिंह बादल ने ढोल बजा कर रैली की शुरुआत भी की। रैली को संबोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि झूठ व फ्रेब के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की पोल एक वर्ष में ही खुल गई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली देश के ऐतिहास की पहली ऐसी सरकार होगी, जिसने लोगों के लिए सुविधाएं शुरू करने की जगह उनको बंद करना शुरू किया हो। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकार द्वारा अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड हर वर्ष पेश किया जाता है परन्तु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार अयोग्य विद्यार्थियों की तरह अपना रिपोर्ट कार्ड छुपा रही है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस व ‘आप’ ने गत समय दौरान पंजाब के नौजवानों को नशेड़ी घोषित कर राज्य का नाम विश्व भर में बदनाम किया और उसी तरह अब कैप्टन सरकार राज्य का खज़ाना खाली करने की बात बार-बार करके उल्टा पंजाब का ही नुक्सान कर रही है, क्योंकि इस कारण पंजाब में कोई भी निवेश करने के लिए नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन बिना किसी शर्त पर जारी रहेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने संबोधन में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्होंने बंटी बबली बताते हुए कहा कि एक मंत्री तो कह रहे हैं कि खज़ाना खाली है परन्तु स्थानीय निकाय मंत्री कह रहे हैं कि 3000 करोड़ के प्रोजैक्ट शुरू किए हैं जिस कारण लोगों को लग रहा है कि वह कहीं लाफ्टर चैनल के दर्शक तो नहीं बन गए।  उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 से 20 प्रतिशत के लगभग बिजली महंगी कर दी है, जिससे लोगों की जेबों पर 2500 करोड़ रुपये निकाल लिए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उप प्रधान श्री अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, पूर्व भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, कमल शर्मा, प्रो. रजिन्दर भंडारी, विधायक सोम प्रकाश स्वर्ण सलारिया, मदन मोहन मित्तल, विधायक अरुण नारंग, दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरजीत सिंह ग्रेवाल, सुखमिंदर सिंह ग्रेवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, रजिन्दर पाल सिंह छीना, कृष्ण देव भंडारी, इकबाल सिंह लालपुरा, मनजिन्दर सिंह सिरसा, अकाली दल शहरी के प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मास्टर मोहन लाल, सुखपाल  सिंह नन्नू, अमित सरीन, कीमती लाल भगत, भाजपा प्रधान रमेश शर्मा, अजय जोशी महासचिव, मोहन लाल बंगा, सीमा देवी, अरुणेश शाकर, विनीत जोशी, डा. सुभाष शर्मा, महिन्द्र भगत, पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल, शिरोमणि कमेटी सदस्य परमजीत सिंह रायपुर, रणजीत सिंह राणा, सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल, गौरव पब्बी, गुरदेव सिंह भाटिया, मनिन्दर सिंह गुम्बर, रविन्दर सिंह, स्वीटी, महिन्दर सिंह, लाल चंद, बलविंदर सिंह, जगविंदर 
सिंह आदि भी उपस्थित थे।