कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर जाम लगा 

कुरुक्षेत्र 20 मार्च - कुरुक्षेत्र में भाई गुरबख्श सिंह खालसा की मौत से गुस्साए सिख समाज के लोगों ने रोष स्वरूप गुरुद्वारा 6वीं पातशाही के सामने  कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया है। आपको बतादें की आज सुबह सिख बंदियों की रिहाई के लिए टँकी पर चढ़ कर आमरण अनशन शुरू किया था। बताया जा रहा है  कि भाई गुरुबख्श सिंह खालसा की बात ना सुनने के चलते उन्होंने पानी की टँकी से लगाई थी छलांग लगाई थी।जहां सरकारी अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।