बाहुबली-2 को चीन के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की मंजूरी मिली


लॉस एंजिलिस, 20  मार्च( भाषा):  फिल्म ‘ बाहुबली 2 :  द कनक्लुजन’   जल्द ही चीन के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। वैरायटी के मुताबिक,  चीन में ‘बाहुबली :  द बिगिनिंग’  प्रदर्शित करने वाली‘ ईस्टार्स मीडिया’ इस फिल्म को प्रदर्शित करेगी। निर्माताओं को सेंसर से मंजूरी मिल गयी है लेकिन अभी तक इसके प्रदर्शन की तारीख तय नहीं की गयी है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभाष,  राणा दग्गुबती,  अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल अगस्त में प्रदर्शित हुयी थी।  ‘ बाहुबली:  द बिगिनिंग’  ने चीन में कुल 12.30  करोड़  डॉलर की कमाई की थी। चीन ने‘ हिन्दी मीडियम’  फिल्म दिखाने की भी अनुमति दे दी है।  इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर के अभिनय वाली यह फिल्म चार अप्रैल को चीनी सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।