परविन्द्र के परिवार में छाया सन्नाटा



बलाचौर, 20 मार्च (दीदार सिंह बलाचौरिया) : शहीद भगत सिंह नगर ज़िले के बलाचौर की आशोष में बसे गांव जगतपुर के नौजवान परविन्द्र सिंह जिसको इराक के मौसूल शहर में आईएस के आंतकवादियाें ने कई अन्य भारतीयों जिनमें ज्यादा संख्या में पंजाबियों की बताई जाती थी, को अगवा कर लिया गया था, की मौत की पुष्टि होने के उपरांत उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परविन्द्र सिंह (35) के बुजुर्ग पिता जीत राम पूर्व फौजी ने बताया कि उसको यह दुख भरी खबर आज सुबह बलाचौर में एक दुकानदार ने दी जो टीवी चैनल पर खबरें देख रहे थे, जीत राम ने बताया कि परविन्द्र के दो बच्चे हैं, और वह घर की तंगी दूर करने के इरादे से होशियारपुर के एक एजैंट द्वारा एक कम्पनी में बतौर कारपैंटर अगस्त 2012 में इराक गया था। वह अकसर फोन पर उनको अपने कामकाज और राजी खुशी का संदेश देता रहता था। जून 2014 को वहां आईएस आंतकवादियों की ओर से परविन्द्र और अन्य को बंदी बनाने की सूचना मिली थी।