राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय साइक्लिंग टीम का ऐलान : ओंकार सिंह



जालन्धर, 20 मार्च (जतिन्दर साबी) : साइक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के गोल्ड कोस्ट, आस्ट्रेलिया में होने वाली राष्ट्रीय मंडल खेलें 2018 के लिए 9 सदस्यीय (5 महिलाएं, 4 पुरुष) साइक्लिंग टीम का ऐलान कर दिया है। यह भारतीय साइक्लिंग टीम का चयन नीलाई (मलेशिया) में हुई एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप की कारगुज़ारी के आधार पर की गई थी, जहां भारतीय टीम ने 3 स्वर्ण, 1 कांस्य सहित 4 मैडल जीते थे। इस टीम में भारत की स्टार साइक्लिस्ट डैबरा हेराल्ड (स्ंिप्रट, केरियन, व्यक्तिगत टाईम ट्रायल, टीम परशूट) ईवैंट के लिए, अलीना रेजी (स्ंिप्रट, व्यक्तिगत टाईम ट्रायल, टीम, कैरीन) इवैंट के लिए, सोनाली चानू (इंडोरस, टीम परशूट) इवैंट के लिए, टी. मनोरमा देवी (इंडोरस, टीम परशूट) इवैंट के लिए अमृता रिगुनाथ (सकेरच रेस, प्वाईंट रेस), इवैंट के लिए, रणजीत सिंह (टीम स्ंिप्रट, इंडीबिजुअल टाईम ट्रायल 1000 मीटर) इवैंट के लिए, साहिल कुमार (टीम स्ंिप्रट, केरियन रेस) इवैंट के लिए सनुराज पी (टीम स्ंिप्रट, व्यक्तिगत स्ंिप्रट, केयरिन रेस) इवैंट के लिए, मनजीत सिंह (इंडोरस) इवैंट के लिए टीम का चयन हुआ।
यह जानकारी देते हुए साइक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव ओंकार सिंह ने कहा कि कॉमनवैल्थ गेम-2018 के लिए सर्वोत्तम टीम का ऐलान किया है और हम भारतीय साइक्लिस्टों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं। राष्ट्रीयमंडल खेलों में हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, परंतु इस वर्ष हमारे साइक्लिस्ट पूरी तैयारी में हैं। वह इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया व अन्य प्रमुख देशों को अच्छी टक्कर देंगे, अगर प्रत्येक चीज हमारी योजना अनुसार चलती रही तो भारतीय महिला साइक्लिंग टीम ज़रूर मैडल जीतेगी।
इस टीम को साइक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान परमिन्द्र सिंह ढींडसा, जरखड़ हॉकी अकादमी के डायरैक्टर जगरूप सिंह जरखड़, अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट जगदीप सिंह काहलों, अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिंग कोच हरपिन्द्र गग्गी ने बधाई दी।