करीब एक घंटे से दसूहा -जालंधर मार्ग जाम

दसूहा, 21 मार्च - (चंदन कौशल) - ज़िला गुरदासपुर के गांव मौजपुर के पूर्व सरपंच के कत्ल के मामले में एसएचओ दसूहा पर कोई भी कार्यवाही न करने के दोष लगाते हुए मृतक के पारिवारिक सदस्यों और गांववासियों ने दसूहा पुलिस थाने के आगे धरना लगाते हुए दसूहा -जालंधर मार्ग जाम कर दिया। इस मौके पर मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस के उच्च आधिकारियों से जगीर सिंह के कातिलों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मृतक जगीर सिंह का शव बीते दिनों नहर से मिला था। उल्लेखनीय है कि एसएचओ दसूहा पर कत्ल के एक अन्य मामले को लेकर पहले भी धरना लगाया जा चुका है। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था।