सलमान के साथ फिर काम करेंगी प्रियंका

मुंबई 21 मार्च (वार्ता) : बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिर काम करती नजर आ सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में ज्यादा व्यस्त हैं। प्रियंका काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। चर्चा है कि प्रियंका , सलमान के साथ फिर काम करती नजर आ सकती है। कहा जा रहा है कि यह जोड़ी फिल्म‘भारत’में नज़र आएगी, जिसे अली अब्बास जफर निर्देशित करेंगे। यदि ऐसा होता है तो करीब 10 साल बाद सलमान-प्रियंका साथ में स्क्रीन शेयर करते दखिई देंगे। सलमान और प्रियंका चोपड़ा अभी तक तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रियंका सबसे पहले सलमान के साथ साल 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म‘मुझसे शादी करोगी’में नजर आईं थीं। इसके बाद प्रियंका और सलमान ने फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ और‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’जैसी फल्मिं में साथ काम किया।