भाई गुरबख्श सिंह खालसा का अभी नहीं होगा अंतिम संस्कार 

कुरुक्षेत्र, 22 मार्च - (जसबीर सिंह दुग्गल) - प्रसाशन द्वारा दो दोषी पुलिस आधिकारियों को निरस्त न करने के खिलाफ सिक्ख संगत ने भाई गुरबख्श सिंह खालसा का अंतिम संस्कार अभी न करने का फ़ैसला लिया है। अभी भाई खालसा की मृतक देह फ्रीजर में संगत के दर्शनों के लिए रखी हुई है। अगर दोषी पुलिस अधिकारी निरस्त न हुए तो 29 मार्च के बाद भाई खालसा की मृतक देह समेत देशभर में यात्रा शुरू की जायेगी। यह फ़ैसला रात 1 बजे सिक्ख जत्थेबंदियों की तरफ से लिया गया है।