अशोक पुरी : ‘इश्क न होवे रब्बा’

पॉलीवुड के जिस बैनर ने दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा को स्टार बनाया। राजन बत्तरा का बैनर और उस बैनर की नई फिल्म ‘इश्क न होवे रब्बा’ में हीरोइन के पिता का लम्बा किरदार अशोक पुरी को मिलना, अशोक पुरी के लिए आने वाला समय लोकप्रिय चरित्र कलाकार बनने का संकेत है। अशोक पुरी के पास अभिनय का तजुर्बा है। उन्होंने कम से कम 5000 शार्ट फिल्में की हैं। सीरियल, स्टेज शो, धार्मिक डी.वी.डी. आदि में काम किया है। राजन बत्तरा की कॉमेडी, रोमांस और मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘इश्क न होवे रब्बा’ में अशोक पुरी का नैगेटिव किरदार है। इसमें वह अभिमानी जट्ट की भूमिका में हैं। अशोक पुरी ने अपने साथ इस फिल्म में काम करने वाले सह-कलाकारों की तारीफ की और कहा कि इनके साथ काम करके परिवार जैसी खुशी का अनुभव हो रहा है। ‘इश्क न होवे रब्बा’ के प्रोमोज़ व टीज़र देखकर शायद बॉलीवुड की प्रतिक्रया पॉलीवुड के प्रति और निर्माता अशोक पुरी के प्रति बदल सकती है। शायद उनकी फिल्मों की कतार भी बढ़ जाए। ‘इश्क न होवे रब्बा’ फिल्म की रिलीज़ के बाद अशोक पुरी का करियर सचमुच बुलंदियों को छूएगा।
—अमृत पवार