सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, चंडीगढ़ से दिल्ली वापस लौटीं

नई दिल्ली, 23 मार्च - यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से बीमार हो गई हैं। उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली लाया जा रहा है। सोनिया को बृहस्पतिवार की रात सवा 11 बजे चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब उनकी स्थिति सामान्य है। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।