कांग्रेस ने शहीदों की झूठी शपथ लेकर पंजाबियों से धोखा किया : सुखबीर 

बंगा, 23 मार्च (धर्मवीर पाल) : कांग्रेस ने शहीदों की झूठी शपथ लेकर पंजाबियों से धोखा किया और अपने किए हुए वायदों को पूरा नहीं किया। इन विचारों का प्रकटावा  शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के शहीदी पर्व मौके डा. सुखविंदर कुमार सुक्खी विधायक बंगा के नेतृत्व में हुई राजसी कांफ्रैंस दौरान किया। उन्होंने भारी संख्या में एकत्र हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से कर्ज माफी का वायदा किया था ओर गुटका साहिब पर हाथ रखकर शपथ ली थी कि चार सप्ताह में पंजाब से नशा खत्म कर दिया जाएगा पर अब तक कोई भी काम पूरा नहीं हुआ। कैप्टन साहिब ने कहा था कि 90 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा पर अब वह कभी 80 हजार करोड़ की बात करते है कभी 70 हजार करोड़ की बात करते हैं। उन्होंने नौजवानों को नौकरी देने का झांसा दिया था पर अब तक कोई भी नौकरी नहीं दी गई। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने के लिए 19 करोड़ रुपए की राशि मंजूर करवाई थी और स. प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली एयरपोर्ट, विरास्त-ए-खालसा व खास कर दोआबा इलाके में नैशनल हाईवे पर 40 हजार करोड़ रुपए खर्च किए, किसानों को मुफ्त बिजली दी गई ओर अकाली-भाजपा सरकार ने कभी खजाना खाली होने का बहाना नहीं लगाया पर कैप्टन सरकार खजाना खाली होने का बहाना लगा कर लोगों को दी जा रही सुविधाएं बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की अजादी के लिए पंजाबियों ने कुर्बानियां दी हैं। इस मौके पर बिक्रम सिंह मजीठिया  व प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि अकाली दल की पोल खोल मुहिंम ने कांग्रेस पार्टी को हिला कर रख दिया है। इस मौके पर सोहन सिंह ठंडल पूर्व मंत्री, जरनैल सिंह वाहिद, हरिंदर सिंह चंदूमाजरा, बुध सिंह बलाकीपुर जिला प्रधान, चौधरी नंद लाल व भारी संख्या में पार्टी वर्कर उपस्थित थे।