अन्ना हजारे की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

नई दिल्ली, 24 मार्च - ऐतिहासिक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के तकरीबन सात साल बाद केन्द्र में लोकपाल नियुक्त करने की अपनी मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है। 

अन्‍ना रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं जहां वह 2011 में भी बैठे थे। बहरहाल, उम्मीद की जा रही है कि इस बार उनके हमले के केन्द्र में मोदी सरकार होगी। हजारे कृषि पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के अलावा केन्द्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति की मांग पर जोर दे रहे हैं।