पुरातन सिक्ख संस्था चीफ खालसा दीवान के उपचुनाव आज 

अमृतसर, 25 मार्च - (जसवंत सिंह जस) -1902 से धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में कार्यशील सिक्ख संस्था चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और आनरेरी सचिव के पदों के लिए उपचुनाव आज दीवान के मुख्य दफ़्तर में बाद दोपहर होंगे। तीन अलग-अलग पक्षों के कुल 9  उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे शाम तक घोषित किये जाएंगे। इसलिए सख़्त सुरक्षा प्रबंध भी किये गए हैं।