बर्तानिया की संसद में 27 मार्च को मनाया जा रहा है ''दस्तार दिवस'' 

लंदन,26 मार्च - (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां ) - बर्तानिया की संसद में 27 मार्च को 'दस्तार दिवस' मनाया जा रहा है। जो सिक्खों के लिए सम्मान की बात होगी। वास्तव में 'दस्तार दिवस' मौके पर बर्तानिया की संसद के अधिक से अधिक सदस्यों को दस्तार बांधने के लिए प्रेरित किया जायेगा। कुछ दिन पहले संसद भवन के बाहर पंजाब से आये एक सिक्ख नौजवान रवनीत सिंह पर हुए नस्ली हमले के बाद यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। उधर रवनीत सिंह ने इस फ़ैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे पहले दुनिया के किसी कोने में भी ऐसा देखने को नहीं मिला। दरअसल रवनीत सिंह पर संसद के बाहर हुई नस्ली हमले के बाद यह मामला सिक्ख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी की तरफ से बर्तानिया की संसद में उठाया गया था, जिसके बाद संसद के स्पीकर ने हमले पर अफ़सोस प्रकट किया था, वहीं दस्तार दिवस मनाने का भी फ़ैसला लिया गया था। एम पी ढेसी ने कहा कि इस नयी शुरूआत के साथ लोगों को दस्तार की महत्ता बताने में मदद मिलेगी।