लड़के ने लड़की पर फेंका तेज़ाब, हालत गंभीर

लुधियाना, 28 मार्च - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - इश्क में नाकाम रहने पर एक लड़के ने बीती रात लड़की पर तेज़ाब फेंक दिया और तेज़ाब फेंकने के कारण लड़की 50 फीसदी जल गई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। एडीसीपी मैडम गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने बताया कि लड़का पीड़ित लड़की का नजदीकी रिश्तेदार है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।