शाहकोट उप चुनाव के लिए नायब सिंह कोहाड़ होंगे उम्मीदवार - सुखबीर बादल

जालंधर, 28 मार्च - (मेजर सिंह) - शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने आज महतपुर में एक समागम दौरान ऐलान किया कि शाहकोट उप चुनाव के लिए नायब सिंह कोहाड़ शिरोमणि अकाली दल (ब) की तरफ से उम्मीदवार होंगे। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के दोआबे के प्रसिद्ध नेता और शाहकोट हल्के से पिछली बार चुनाव लड़ने वाले डा. अमरजीत सिंह थिंद ने अकाली दल में शामिल होने का ऐलान किया। यह ऐलान स. सुखबीर सिंह बादल की हाज़िरी में हुआ।