करनाल की बेटी पेनी चौधरी की अस्पताल में हुई मौत, रात तक करनाल पहुंचेगा शव

करनाल, 28 मार्च - ( गुरमीत सिंह सग्गू) - करनाल की बेटी व नूरमहल व जवेल्स होटलस के मालिक व करनाल की जानी मानी हस्ती सेवानिवृत कर्नल मनबीर चौधरी की भतीजी और उनके छोटे भाई गुरमीत चौधरी की बेटी देश की सेवा करते हुए एक दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु को प्राप्त हो गयी हैं। सेना के भारतीय तट रक्षक में सहायक कमांडेंट पेनी चौधरी ने कुछदिन पूर्व जब कोई सूचना मिलने पर अपने हेलिकॉप्टर में समुन्दर क्षेत्र में जाँच के लिए उड़ान भरी थी, तो उनका हेलिकॉप्टर क्रेश हुआ और अस्पताल में मौत से जूझने के बाद कल रात उन्होंने मुंबई में दम तोड़ दिया। पेनी चौधरी का पार्थिवशरीर आज शाम मुंबई से दिल्ली सेना के विशेष वायुयान से लाया जाएगा व रातको करनाल पहुंचेगा। कल दोपहर बाद 1 बजे देश की इस बेटी का अंतिम संस्कारपूरे मिल्ट्री सम्मान के साथ मॉडल टाउन शिव भूमि में किया जाएगा। करनाल के सामाजिक क्षेत्र में इस सूचना से शोक की लहर है।