इसरो की उड़ान : जीएसएटी-6ए संचार उपग्रह आज होगा लॉन्च

श्रीहरिकोटा, 29 मार्च - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अपनी एक और उड़ान भरने वाला है। इसरो आज जीएसएटी-6ए को लांच करेगा। आंध्र प्रदेश में श्रीहरि कोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर इस सेटेलाइट को लॉन्च किया जाएगा। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। खबर के अनुसार इस सेटेलाइट को करीब शाम 4.56 बजे लांच किया जाएगा।
कहा जा रहा ये देश के लिए करीब 10 साल तक काम करने की क्षमता वाला है। वहीं,इसको जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी-एफ08) से भेजा जाएगा। यह इस प्रक्षेपण यान की 12 वीं उड़ान होगी। इसरो ने कहा कि उपग्रह की एक मुख्य बात मल्टी बीम कवरेज सुविधा के जरिये भारत को मोबाइल संचार प्रदान करना है।