नीतू चंद्रा ने एक अमरीकी का सपना सच किया 

अभिनेत्री नीतू चंद्र हाल ही में लॉस एंजिल्स में थी। वहां उन्होंने 84 वर्षीय अमरीकी महिला के भारत यात्रा का सपना पूरा कर दिया। वो महिला लंबे समय से भारत यात्रा पर आना चाहती थी। नीतू चन्द्रा ने उनकी यात्रा की व्यवस्था की और उसे प्रायोजित भी किया।   नीतू अपने एक कॉमन दोस्त के जरिए रीटा नाम की 84 वर्षीय महिला से मिली। लॉस एंजिल्स में वह कुछ दिनों तक साथ भी रहीं। रीटा हमेशा से भारत आने की इच्छा रखती थी। वो भारत को ले कर इतनी भावुक है कि वो भारतीय इतिहास और नक्शे से जुड़ी पुस्तकों का एक बड़ा संग्रह बना चुकी है और भारत दौरा करने का सपना देखती रही है। वह भारत आने के लिए कई सालों से योजना बना रही थी, लेकिन उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि वो इस योजना को कैसे पूरा करेंगी, क्योंकि पहले भी उनकी योजना असफल हो चुकी थी। उन्हें लगा कि उनका जीवन ये सपना पूरा हुए बिना खत्म हो जाएगा। जब नीतू ने उनके इस सपने और प्यार के बारे में सुना, तो उन्हें महसूस हुआ कि उनका ये सपना जरूर पूरा होना चाहिए। नीतू ने तुरंत उनकी भारत यात्रा के लिए जरूरी व्यवस्था की।  84 वर्षीय रीटा नीतू को प्यार से एंजल नाम से पुकारती है। रीटा कहती हैं कि वो नीतू के विनम्र भाव से अभिभूत है और वो नीतू से मिलने के लिए बेचैन है। उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए ये खुशी की बात है कि वो एक ऐसी यात्रा पर होंगी, जहां वो नीतू से मिल सकेंगी।