सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से की मुलाकात

टोक्यो, 30 मार्च - भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से आज टोक्यो में मुलाकात की। भारतीय विदेश मंत्री स्वराज तीन दिवसीय जापान दौरे पर हैं। जापानी पीएम से मिलने से पहले सुषमा स्वराज ने जापान के जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के साथ गुरुवार को बैठक की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। सुषमा ने इस बातचीत को 'काफी सार्थक' बताया है।