पंजाबी गीतों में हथियारों और लचरता को रोकने के लिए पंजाब सभ्याचार कमीशन का गठन 

चंडीगढ़, 31 मार्च - (सोहल) -  पंजाबी गीतों में हथियारों और लचरता को रोकने के लिए पंजाब सभ्याचार कमीशन का गठन किया गया है। इस कमीशन के चेयरमैन मुख्यमंत्री और उप चेयरमैन नवजोत सिंह सिद्धू है। वहीं इसका उल्लंघन करने वाले को तीन महीने कैद और कमीशन इस संबंधित एफआईआर दर्ज कराएगा।